सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

घरेलू कीट़ों से पाएं छुटकारा इन प्राकृतिक उपायों से

 प्राकृतिक कीटनाशक

गर्मियों और बरसात के मौसम में मच्छर, मक्खियां ,कोकरोच ,चीटियां एवं अन्य कई प्रकार के घरेलू कीट घर में दस्तक देने लगते हैं। बाजार से खरीदे गए कीटनाशक का इस्तेमाल हमारे लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इनमें कई तरह के रसायन का इस्तेमाल होता है, जिससे त्वचा पर खुजली, सांस लेने में समस्या आदि होने लगती है। घर में मौजूद सामग्री का इस्तेमाल करके घर पर ही कीटनाशक बनाए जा सकते हैं। इन्हें बनाना भी काफी आसान है। इन प्राकृतिक उपायों को अपनाकर आप घरेलू कीटों से छुटकारा पा सकते हैं -

1. सिरका

घरेलू कीट़ों से पाएं छुटकारा इन प्राकृतिक उपायों से
घरेलू कीट़ों से पाएं छुटकारा इन प्राकृतिक उपायों से

गर्मियों अथवा बरसात के मौसम में मक्खियां, फ्रूट फ्लाइज बहुत तंग करते हैं ।इन्हें दूर भगाने के लिए आधे कप गर्म पानी में आधा कब सेब का सिरका और दो चम्मच डिश सोप डाल दें। इस मिश्रण को लंबे गिलास या किसी भी छोटे मुंह के बर्तन में डाल कर रखते हैं। सभी फ्रूट फ्लाइज मक्खियां और मकड़िया गायब हो जाएंगी। इसके अलावा पानी में सफेद सिरका मिलाकर भी पोछा लगाया जा सकता है।

2. काली मिर्च

घरेलू कीट़ों से पाएं छुटकारा इन प्राकृतिक उपायों से
घरेलू कीट़ों से पाएं छुटकारा इन प्राकृतिक उपायों से

गर्मियों के मौसम में चीटियां बहुत अधिक संख्या में दिखती है। सभी किचन प्लेटफार्म पर तो कभी दीवारों पर चलती हुई दिख जाती है। इन्हें रोकने के लिए कालीमिर्च को पीसकर उन जगहों पर डाल दें,जहां यह अधिक आती है इसके अलावा नमक भी डाल सकते हैं।कुछ दिन लगातार ऐसा करने से चीटियां जल्द ही दिखना बंद हो जाएगी।

3. पुदीना

घरेलू कीट़ों से पाएं छुटकारा इन प्राकृतिक उपायों से
घरेलू कीट़ों से पाएं छुटकारा इन प्राकृतिक उपायों से

खटमल,चीटियों,व मक्खियों से बचने के लिए पुदीने का इस्तेमाल किया जा सकता है।खटमल पुदीने की गंध को सहन नहीं कर सकते।इसलिए पुदीने की पत्तियों को बिस्तर के पास रखे या बच्चों के पालने में रख दें।इन्हें पीसकर शरीर पर भी मिल सकते हैं।लेकिन बाद में पानी से धो लें।मेहंदी की पत्तियों का भी उपयोग कर सकते हैं।इनसे खटमल चीटियां और मक्खियां दूर रहती है।

4. कपूर

घरेलू कीट़ों से पाएं छुटकारा इन प्राकृतिक उपायों से
घरेलू कीट़ों से पाएं छुटकारा इन प्राकृतिक उपायों से

शाम के समय घरों में मच्छर आने शुरू हो जाते हैं।इन्हें भगाने के लिए जिन कीटनाशकों का प्रयोग होता है।वह हमारी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं।इसलिए घर में रोज शाम के समय थोड़ा सा कपूर जलाकर रख दें।कपूर की गंध से मच्छर भाग जाते हैं और यह सेहत के लिहाज से भी नुकसानदायक नहीं है।इसके अलावा सुखी नीम की पत्तियों को भी जला सकते हैं।

5. प्याज

किचन, सिंक, बाथरुम के पास कॉकरोच अक्सर दिख जाते हैं।इन्हें दूर भगाने के लिए एक प्याज को बारीक काटकर उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं।इस मिश्रण को उन जगहों पर लगाए जहां से कॉकरोच आते हैं। बेकिंग सोडे में शक्कर मिलाकर भी रख सकते हैं या फिर मुट्ठी भर तेज पत्तों को पीसकर कॉकरोचों के आने वाली जगह पर रखें जल्दी छुटकारा मिलेगा।

6. नारियल तेल,

घरेलू कीट़ों से पाएं छुटकारा इन प्राकृतिक उपायों से
घरेलू कीट़ों से पाएं छुटकारा इन प्राकृतिक उपायों से

मकड़िया तेजी से अपना जाल बना लेती है।इन्हें दूर करने के लिए बराबर मात्रा में नारियल तेल और सिरका मिला ले।इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर रख लें।जिन जगहों पर मकड़ीयां जाल बनाती है व ऐसी जगह जहां रोज सफाई नहीं कर पाते,जैसे कमरे की छत व बाथरूम और बालकनी का ऊपरी हिस्सा,वहां पर इस मिश्रण को स्प्रे कर दें।

इन प्राकृतिक कीटनाशकों का उपयोग करके आप 100% घरेलू कीड़ों मकोड़ों से छुटकारा पा सकते हैं। क्योंकि उपयोग में ली गई सभी सामग्री घरेलू है और प्राकृतिक है इसलिए इनके हमारे शरीर पर किसी प्रकार के कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फैटी लीवर: समझें और बचाव करें

फैटी लीवर: समझें और बचाव करें फैटी लीवर (fatty liver) एक ऐसी स्थिति है जिसमें लीवर में अतिरिक्त वसा जमा हो जाती है। स्वस्थ लिवर में वसा की मात्रा बहुत कम होती है, लेकिन जब यह लिवर के कुल वजन के 5% से अधिक हो जाती है, तो इसे 'फैटी लिवर' कहा जाता है। यह कई कारणों से हो सकता है, जैसे कि मोटापा , मधुमेह , उच्च कोलेस्ट्रॉल और अत्यधिक शराब पीना। फैटी लीवर के प्रकार मुख्य रूप से दो प्रकार के फैटी लीवर होते हैं:  अल्कोहोलिक फैटी लीवर:(AFLD)   यह अधिक मात्रा में शराब पीने के कारण होता है।​जैसा कि नाम से पता चलता है, यह अत्यधिक शराब के सेवन के कारण होता है। शराब को तोड़ने की प्रक्रिया में लिवर में हानिकारक पदार्थ बनते हैं जो लिवर कोशिकाओं को नुकसान पहुँचाते हैं और वसा के जमाव को बढ़ाते हैं। ​ शुरुआती चरण: शराब छोड़ देने पर यह स्थिति अक्सर ठीक हो जाती है। ​ गंभीर चरण: यदि शराब पीना जारी रखा जाए, तो यह अल्कोहलिक हेपेटाइटिस और अंततः लिवर सिरोसिस में बदल सकता है।  नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लीवर (NAFLD):  यह उन लोगों में होता है जो अधिक शराब नहीं पीते हैं। NAFLD आमतौर पर मो...

त्रिफला चूर्ण का फायदा/triphala churn ka fayada

  त्रिफला क्या होता है?( trifala kya hota hai )  त्रिफला चूर्ण का फायदा जानने से पहले यह जानना आवश्यक है,की त्रिफला क्या होता है? त्रिफला(triphala) का संधि विच्छेद होता है त्रि+फल अर्थात त्रिफला तीन फलों के चूर्ण का मिश्रण होता है। त्रिफला चूर्ण एक आयुर्वेदिक औषधि है,जो मनुष्य को अनेक प्रकार के रोगों से बचाती है और स्वस्थ बनाए रखती है।  त्रिफला का चूर्ण मूल रूप से तीन फलों हरड(हरितकी) ,बहेड़ा(विभितकी) और आंवला(आंमलकी) के फलों के पाउडर का एक आयुर्वेदिक मिश्रण है। आयुर्वेद के अनुसार यह चूर्ण शरीर में वात पित्त और कफ को संतुलित करता है।   त्रिफला चूर्ण बनाने की तरीका त्रिफला आयुर्वेद की एक जानी-मानी स्वास्थ्यप्रद औषधि है। इसके फायदे के बारे में हर कोई जानता है।त्रिफला को बनाने के लिए हरड़,बहेड़ा और आंवला के फलों को छाया में सुखाया जाता है।उसके पश्चात तीनों फलों का अलग-अलग पाउडर बना लिया जाता है।फिर इन फलों के चूर्ण को 1:2:3 अर्थात एक भाग हरड़,दो भाग बहेड़ा और तीन भाग आंवला के चूर्ण को मिलकर एक मिश्रण तैयार कर लिया जाता है।इस मिश्रण को ही त्रिफला चूर्ण कहा जाता है।...

खाली पेट ​खजूर खाने के फायदे (empty stomach dates benefits):औषधीय गुण

खजूर का संक्षिप्त परिचय: Empty stomach dates benefits खजूर (Date Palm) एक अत्यंत पौष्टिक और ऊर्जा से भरपूर फल है, जिसे "रेगिस्तान का मेवा" (Dryfruit of desert) भी कहा जाता है। यह मुख्य रूप से खाड़ी देशों और शुष्क जलवायु वाले क्षेत्रों में पाया जाता है।​यहाँ खजूर का संक्षिप्त परिचय दिया गया है: खजूर(dates) का वनस्पतिक या​ वैज्ञानिक नाम,फीनिक्स डैक्टिलिफेरा (Phoenix dactylifera) है। ​ खजूर का पेड़ काफी ऊँचा (करीब 15 से 25 मीटर) होता है और इसकी पत्तियाँ लंबी व कटीली होती हैं। यह दुनिया के सबसे पुराने खेती किए जाने वाले फलों में से एक है, जिसका इतिहास लगभग 5,000 साल पुराना है। ​खजूर अपनी मिठास और बनावट के आधार पर कई प्रकार का होता है। इसकी मुख्य किस्में इस प्रकार है: ​ अजवा : यह सबसे उत्तम किस्म का खजूर माना जाता है, जो गहरे रंग का और नरम होता है। ​ मेद्जूल (Medjool) : इसे 'खजूरों का राजा' कहते हैं क्योंकि यह खजूर आकार में बड़ा और बहुत मीठा होता है। ​ किमिया : यह अपनी कोमलता और गहरे काले रंग के लिए प्रसिद्ध है। ​खजूर के पोषक तत्व(nutrition in dates) ​खजूर पोषक तत...