black fungus symptoms in hindi। ब्लैक फंगस संक्रमण के लक्षण
ब्लैक फंगस क्या है (what is black fungus)
ब्लैक फंगस को वैज्ञानिक भाषा में म्यूकॉरमायकोसिस कहा जाता है। जो कि एक दुर्लभ व खतरनाक फंगल इन्फेक्शन होता है। ब्लैक फंगस इंफेक्शन वातावरण, मिट्टी जैसी जगहों में मौजूद म्यूकॉर्मिसेट्स नामक सूक्ष्मजीवों के द्वारा प्रसारित होताहै। ये सूक्ष्मजीव सांस के द्वारा शरीर में प्रवेश कर सकते हैं या स्किन कॉन्टैक्ट में आने की आशंका होती है। यह फंगस अक्सर साइनस, फेफड़े, त्वचा और दिमाग को संक्रमित करता है।कोरोना और ब्लैक फंगस (Black Fungus and Coronavirus) में गहरा रिश्ता हो गया है। वैसे तो हमारा इम्यून सिस्टम सभी प्रकार के संक्रमण व रोगों के खिलाफ लड़ने की क्षमता रखता है और ब्लैक फंगस( म्यूकरमायकोसिस) के खिलाफ लड़ने में सक्षम होता है। लेकिन, कोविड-19 (कोरोनावायरस) हमारे इम्यून सिस्टम को बेहद कमजोर कर देता है। इसके साथ ही कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवाइयां व स्टेरॉयड भी इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकती हैं। इन प्रभावों से कोरोना के मरीज का इम्यून सिस्टम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाता है। इसी कारण, कोविड-19 के मरीज का इम्यून सिस्टम ब्लैक फंगस के खिलाफ लड़ नहीं पाता।
यह फंगल इंफेक्शन किसी भी उम्र व लिंग के लोगों को हो सकता है। हम अपनी जिंदगी में कई बार इसके संपर्क में आकर ठीक भी हो जाते होंगे और हमें पता भी नहीं लगता। क्योंकि, हमारा इम्यून सिस्टम म्यूकॉरमायकोसिस के खिलाफ आसानी से लड़ सकता है। मगर, जिन लोगों में किसी गंभीर बीमारी या दवाइयों के कारण इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, उन्हें इस फंगल इंफेक्शन का खतरा ज्यादा होता है।एचआईवी या एड्स,कैंसर,डायबिटीज
ऑर्गन ट्रांसप्लांट,व्हाइट ब्लड सेल का कम होना,लंबे समय तक स्टेरॉयड का इस्तेमाल,ड्रग्स का इस्तेमाल पोषण की कमी,प्रीमैच्योर बर्थ, जेसी समस्याओं से ग्रसित मरीज ,जिनमे इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है,आसानी से इस फंगस की चपेट में आ जाते हैं।
![]() |
| ब्लैक फंगस के लक्षण |


टिप्पणियाँ