सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ये symptoms इग्नोर न करें,कभी भी हो सकता है heart attack।

Symptoms of heart attack,heart attack ke lakshan,
Symptoms of heart attack

हार्ट अटैक के सिम्पटम्स  की जानकारी होना प्रत्येक व्यक्ति को होना आवश्यक है। वर्तमान समय में हार्ट अटैक एक सामान्य बीमारी हो चुकी है,चाहे महिला हो या पुरुष, बूढ़े हो या जवान किसी को भी किसी भी उम्र में यह बीमारी हम घेर सकती है।

हार्ट अटैक अचानक जरूर आता है, शरीर में महीनों पहले से हार्ट अटैक के सिम्पटम्स  सांकेतिक रूप में दिखाई  देना शुरू हो जाते है,की हार्ट अटैक होने वाला है किन्तु हम जानकारी के अभाव के कारण इसे पहचान नहीं पाते और इस जानलेवा बीमारी का शिकार हो जाते है।
क्योंकि यह बीमारी कभी कभी तो रोगी को अस्पताल जाने तक की मोहलत नहीं देती है।इसलिए आवश्यकता है कि हम इस बीमारी के संकेतो या लक्षणों के बारे मैं सचेत रहे,और अपने व अन्य लोगों के जीवन को समय रहते सुरक्षित कर पाए।

  symptoms of heart attack ।हार्ट अटैक के लक्षण

आइए जानते है उन संकेतो के बारे में को हम दिल का मरीज होने या हार्ट अटैक की जानकारी महीनों पहले देना शुरू कर देते है -
Symptoms of heart attack,heart attack ke lakshan,
Symptoms of heart attack

1.छाती में दर्द होना(एंजाइना पेन)  

फर्स्ट सिम्पटम्स ऑफ हार्ट अटैक यह हार्ट अटैक का सबसे सामान्य लक्षण है,अग्र आपको चलते या दौड़ते या सामान्य शारीरिक कार्य करते समय दिल की तरफ वाले हिस्से में तेज या हल्का दर्द होता है आराम करने पर यह खत्म हो जाता है तो सावधान हो जाइए,यह एंजाइना पेन है जो दिल की बीमारी का संकेत है

2.सांस फूलना

  वैसे तो भारी काम करने या दौड़ने पर सांस फूलना एक सामान्य बात है,किन्तु आपको अगर साधारण काम करने या चलने पर ही सांस फूलने लगे  और यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो सावधान हो जाएं this is the symptoms of heart attack ।
हालांकि कुछ अन्य बीमारियों  के कारण भी सांस फूलने जैसी समस्या हो सकती है,किन्तु समस्या है तो ,इसे हल्के में ना ले और डॉक्टर की सलाह ले।

3.खाना खाने के बाद गले में जलन

वैसे तो यह समस्या आम है जो की गेस्ट्रिक प्रॉब्लम की वजह  या अन्य किसी कारण से हो सकती है।किन्तु समस्या लगातार बनी रहे तो ये आपके हृदय रोगी होने का संकेत हो सकता है। चिकित्सकीय भाषा में इसे मिमिक स्टिंपस कहा जाता है।

4.खाना खाने के बाद उठने वाला तेज दर्द

यदि आपको खाना खाने के बाद सीने में जलन के साथ तेज दर्द हो या खाना खाने के बाद उठने या चलने पर ऐसा हो और लगातार यह समस्या बनी रहे तो यह हृदय रोग का लक्षण हो सकती है। 

चिकित्सकीय भाषा इसे में पोस्टप्रेंडियल एंजाइना कहा जाता है।जब व्यक्ति रुकता है या आराम करता है तो यह ठीक हो जाता है।

5.चक्कर आना और घबराहट होना 

चक्कर आना  और घबराहट या उल्टी होना भी हार्ट अटैक का लक्षण हैं,किन्तु यह अन्य कारणों से भी होना संभव है किन्तु सचेत रहने की जरूरत तो है।

6.बाएं हाथ में दर्द

 सिम्पटम्स ऑफ हार्ट अटैक में यह बहुत ही महत्वपूर्ण सिम्पटम है,इसमें काम करने या चलने पर बाएं हाथ में पेन शुरू होता है और बड़ते हुए यह कंधे जबड़े और पीठ तक जाता है,अग्र यह दर्द लगातार बना रहे तो डॉक्टर से सलाह लें।

7.थकान होना

यह एक आम प्रक्रिया है किन्तु यदि सामान्य कार्य करते या आराम करने के बाद भी थकान हो तो यह सामान्य नहीं है,क्योंकि अक्सर थकान शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण होती है। इसलिए ऐसा श्वसन रोग या हृदय रोग में ही संभव होता है।

8.खांसी और हाथ पर सूजन

खांसी होना एक आम बात है किन्तु यह लंबे समय तक बनी रहे और साथ में हाथ  में सूजन भी हो तो यह हृदय रोग का संकेत है।

हालांकि लंबे समय तक खांसी होना फेफड़ों से जुड़ी बीमारी हो सकती है किन्तु साथ में हाथ पैरों में सूजन भी हो तो यह हृदय रोग का संकेत है।

9.अचानक पसीना और धड़कनों की रफ्तार

अगर बिना परिश्रम किए ही अचानक तेज पसीना आए और दिल की धड़कन बड जाए या बेचैनी हो और यह निरंतर बनी रहे तो सचेत हो जाए कि आप हृदय रोगी हो सकते है ।

धड़कनो का तेज होना या धीमा होना हृदय की कमजोरी का संकट है जो भविष्य में हार्ट अटैक को न्योता दे सकता है।
           
 इन हार्ट अटैक सिम्पटम्स को कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए, वरना यह अनदेखी आपके जीवन पर भारी पड़ सकती है। ये लक्षण आपके दिल का मरीज होने का संकेत देते है । इसलिए आवश्यकता सावधान व सचेत रहने की है।

फ्रेंड्स आर्टिकल "symptoms of heart attack" पसंद आया हो तो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करना ना भूलें।आपका यह सहयोग हमे उपयोगी जानकारियां खोजने और आपके समक्ष प्रस्तुत करने को प्रोत्साहित करता है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फैटी लीवर: समझें और बचाव करें

फैटी लीवर: समझें और बचाव करें फैटी लीवर (fatty liver) एक ऐसी स्थिति है जिसमें लीवर में अतिरिक्त वसा जमा हो जाती है। स्वस्थ लिवर में वसा की मात्रा बहुत कम होती है, लेकिन जब यह लिवर के कुल वजन के 5% से अधिक हो जाती है, तो इसे 'फैटी लिवर' कहा जाता है। यह कई कारणों से हो सकता है, जैसे कि मोटापा , मधुमेह , उच्च कोलेस्ट्रॉल और अत्यधिक शराब पीना। फैटी लीवर के प्रकार मुख्य रूप से दो प्रकार के फैटी लीवर होते हैं:  अल्कोहोलिक फैटी लीवर:(AFLD)   यह अधिक मात्रा में शराब पीने के कारण होता है।​जैसा कि नाम से पता चलता है, यह अत्यधिक शराब के सेवन के कारण होता है। शराब को तोड़ने की प्रक्रिया में लिवर में हानिकारक पदार्थ बनते हैं जो लिवर कोशिकाओं को नुकसान पहुँचाते हैं और वसा के जमाव को बढ़ाते हैं। ​ शुरुआती चरण: शराब छोड़ देने पर यह स्थिति अक्सर ठीक हो जाती है। ​ गंभीर चरण: यदि शराब पीना जारी रखा जाए, तो यह अल्कोहलिक हेपेटाइटिस और अंततः लिवर सिरोसिस में बदल सकता है।  नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लीवर (NAFLD):  यह उन लोगों में होता है जो अधिक शराब नहीं पीते हैं। NAFLD आमतौर पर मो...

त्रिफला चूर्ण का फायदा/triphala churn ka fayada

  त्रिफला क्या होता है?( trifala kya hota hai )  त्रिफला चूर्ण का फायदा जानने से पहले यह जानना आवश्यक है,की त्रिफला क्या होता है? त्रिफला(triphala) का संधि विच्छेद होता है त्रि+फल अर्थात त्रिफला तीन फलों के चूर्ण का मिश्रण होता है। त्रिफला चूर्ण एक आयुर्वेदिक औषधि है,जो मनुष्य को अनेक प्रकार के रोगों से बचाती है और स्वस्थ बनाए रखती है।  त्रिफला का चूर्ण मूल रूप से तीन फलों हरड(हरितकी) ,बहेड़ा(विभितकी) और आंवला(आंमलकी) के फलों के पाउडर का एक आयुर्वेदिक मिश्रण है। आयुर्वेद के अनुसार यह चूर्ण शरीर में वात पित्त और कफ को संतुलित करता है।   त्रिफला चूर्ण बनाने की तरीका त्रिफला आयुर्वेद की एक जानी-मानी स्वास्थ्यप्रद औषधि है। इसके फायदे के बारे में हर कोई जानता है।त्रिफला को बनाने के लिए हरड़,बहेड़ा और आंवला के फलों को छाया में सुखाया जाता है।उसके पश्चात तीनों फलों का अलग-अलग पाउडर बना लिया जाता है।फिर इन फलों के चूर्ण को 1:2:3 अर्थात एक भाग हरड़,दो भाग बहेड़ा और तीन भाग आंवला के चूर्ण को मिलकर एक मिश्रण तैयार कर लिया जाता है।इस मिश्रण को ही त्रिफला चूर्ण कहा जाता है।...

खाली पेट ​खजूर खाने के फायदे (empty stomach dates benefits):औषधीय गुण

खजूर का संक्षिप्त परिचय: Empty stomach dates benefits खजूर (Date Palm) एक अत्यंत पौष्टिक और ऊर्जा से भरपूर फल है, जिसे "रेगिस्तान का मेवा" (Dryfruit of desert) भी कहा जाता है। यह मुख्य रूप से खाड़ी देशों और शुष्क जलवायु वाले क्षेत्रों में पाया जाता है।​यहाँ खजूर का संक्षिप्त परिचय दिया गया है: खजूर(dates) का वनस्पतिक या​ वैज्ञानिक नाम,फीनिक्स डैक्टिलिफेरा (Phoenix dactylifera) है। ​ खजूर का पेड़ काफी ऊँचा (करीब 15 से 25 मीटर) होता है और इसकी पत्तियाँ लंबी व कटीली होती हैं। यह दुनिया के सबसे पुराने खेती किए जाने वाले फलों में से एक है, जिसका इतिहास लगभग 5,000 साल पुराना है। ​खजूर अपनी मिठास और बनावट के आधार पर कई प्रकार का होता है। इसकी मुख्य किस्में इस प्रकार है: ​ अजवा : यह सबसे उत्तम किस्म का खजूर माना जाता है, जो गहरे रंग का और नरम होता है। ​ मेद्जूल (Medjool) : इसे 'खजूरों का राजा' कहते हैं क्योंकि यह खजूर आकार में बड़ा और बहुत मीठा होता है। ​ किमिया : यह अपनी कोमलता और गहरे काले रंग के लिए प्रसिद्ध है। ​खजूर के पोषक तत्व(nutrition in dates) ​खजूर पोषक तत...