सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गोल गोल लड्डू रेसिपी,सर्दियों में सेहत बनाएं

सर्दियों में खाएं ये लड्डू,सेहत बनी रहेगी पूरे साल

गोल गोल लड्डू रेसिपी,सर्दियों में सेहत बनाएं
गोल गोल लड्डू रेसिपी,सर्दियों में सेहत बनाएं 

सर्दियों का मौसम स्वास्थ को बनाए रखने के लिए अहम होता है।सर्दियों में हमारी पाचन शक्ति मजबूत होती है।इसलिए सर्दियों में पोष्टिक आहार का सेवन वर्ष भर आपको सेहतमंद रखता है।प्राचीन समय से ही सर्दियों के मौसम में विभिन्न प्रकार के गोल गोल लड्डू घरों में बनाए जाने की परंपरा हमे विरासत में मिली है।
यहां हम आपको कुछ ऐसी ही लड्डू रेसिपी के बारे में बता रहे है,जो आपकी सेहत का खयाल तो रखती ही है,ये लड्डू रेसिपी आपको कुछ विशेष स्वास्थ्य समस्याओं में भी राहत प्रदान करती है।तो आइए जानते है गोल गोल लड्डू रेसिपी बनाने के बारे में 

महिलाओं के लिए विशेष सुपारी पाक के लड्डू

आवश्यक सामग्री:

100 ग्राम चिकनी वजनदार चोल सुपारी,100 ग्राम कमरकस,400 ग्राम पिसी हुई मिश्री,50 ग्राम शुद्ध देसी घी और शहद।

लड्डू बनाने की विधि:

चोल सुपारी,मिश्री और कमरकस को बारीक पीसकर छान ले।अब इस सामग्री को देसी घी में गैस पर अच्छी प्रकार से भून लें।फिर गैस बंद कर इसको ठंडा होने के लिए रख दें।इसके बाद इसमें थोड़ा थोड़ा शहद मिलाते जाएं और मिश्रण को चलाते जाएं।शहद को इसमें तब तक मिलाया जाना चाहिए,जब तक की मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। अब मिश्रण से छोटे छोटे गोल लड्डू बनाकर कांच के कर में रख लें। ध्यान रखे लड्डू का आकार छोटा रखे।
खाने का तरीका:एक एक लड्डू सुबह शाम दूध के साथ इसका सेवन करें।

सुपारी पाक के लड्डू के फायदे:

जैसा की हमने पहले ही बताया है कि विशेषकर महिलाओं के लिए ज्यादा फायदेमंद होते है।हालांकि पुरुषों के लिए इसका सेवन वर्जित नही है।ये पुरुषों को भी स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते है।महिलाओं के लिए यह लड्डू टॉनिक की भांति कार्य करते है।ये लड्डू महिलाओं को श्वेत प्रदर और रक्त प्रदर में फायदा पहुंचाते है।गर्भाशय को मजबूत बनाता है।शरीर की दुर्बलता को दूर करता है।

मेथी दाना लड्डू तापमान को नियंत्रित रखता है

लड्डू के लिए आवश्यक सामग्री:

मेथी दाना 20 ग्राम, सोंठ 20 ग्राम,दूध चार लीटर,शक्कर दो किलो,काली मिर्च,पीपलामुल,अजवाइन,सफेद जीरा, सौंफ,दालचीनी,तेजपत्ता,धनिया ढाई ढाई ग्राम।

बनाने की विधि:

मेथी और सोंठ को कूट पीसकर बारीक कर कपड़े से छान लें।फिर चार किलो दूध और 500 ग्राम घी मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं।जब दूध गाड़ा हो जाए तो उसमे दो किलो शक्कर मिला दें।अब इसमें सभी जड़ी बूटियों का तैयार मिश्रण मिला दें।
एक छोटा लड्डू रोज सुबह खाली पेट सेवन करे।

मेथी दाना लड्डू के फायदे:

मेथी दाना लड्डू कमजोरी और आमवत में कारगर है।यह औषधीय लड्डू प्रमेह,घुटनों का दर्द और सभी वात रोगों को दूर करता है।

पुरुषों और महिलाओं के लिए बादाम के लड्डू

सामग्री:

40 ग्राम बादाम,20 ग्राम मावा,4 ग्राम बिहिदाना,6-6 ग्राम लौंग जावित्री,केसर,, बंसलोचन, जायफल,10-10 ग्राम कमलगट्टे,दालचीनी,तेजपत्ता,इलाइची,नागकेसर।

बनाने की विधि:

बादाम भिगोकर छील लें और फिर 50 ग्राम घी लेकर भुने।इसके बाद में को मिलाकर इसको भी भून लें।शक्कर की गाढ़ी चाशनी बनाकर उसमें सभी जड़ी बूटियों को कूट पीसकर छानकर मिला लें।  फिर बादाम और में का मिश्रण इसमें मिलाकर छोटे छोटे लड्डू बना लें। रोजाना सुबह एक लड्डू खाली पेट खाएं।

बादाम लड्डू के लाभ:

यह मस्तिष्क और हृदय के लिए बहुत लाभकारी है।यह लड्डू मानसिक व्याधियों जैसे स्ट्रेस, टेंशन को दूर करता है। यह योग शक्तिवर्धक भी है।
यदि आप इन गोल गोल औषधीय लड्डू का सेवन सर्दियों में करते है तो आपको अनेक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होंगे।क्योंकि सर्दियों में पाचन शक्ति दुरुस्त होती है अतः इनका सेवन लाभकारी होता है।साथ ही ऊपर बताए गए औषधीय योग में कुछ पदार्थो की तासीर गर्म होती है।इसलिए इनका उपयोग विशेष रूप से सर्दियों में ही किया जाना चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फैटी लीवर: समझें और बचाव करें

फैटी लीवर: समझें और बचाव करें फैटी लीवर (fatty liver) एक ऐसी स्थिति है जिसमें लीवर में अतिरिक्त वसा जमा हो जाती है। स्वस्थ लिवर में वसा की मात्रा बहुत कम होती है, लेकिन जब यह लिवर के कुल वजन के 5% से अधिक हो जाती है, तो इसे 'फैटी लिवर' कहा जाता है। यह कई कारणों से हो सकता है, जैसे कि मोटापा , मधुमेह , उच्च कोलेस्ट्रॉल और अत्यधिक शराब पीना। फैटी लीवर के प्रकार मुख्य रूप से दो प्रकार के फैटी लीवर होते हैं:  अल्कोहोलिक फैटी लीवर:(AFLD)   यह अधिक मात्रा में शराब पीने के कारण होता है।​जैसा कि नाम से पता चलता है, यह अत्यधिक शराब के सेवन के कारण होता है। शराब को तोड़ने की प्रक्रिया में लिवर में हानिकारक पदार्थ बनते हैं जो लिवर कोशिकाओं को नुकसान पहुँचाते हैं और वसा के जमाव को बढ़ाते हैं। ​ शुरुआती चरण: शराब छोड़ देने पर यह स्थिति अक्सर ठीक हो जाती है। ​ गंभीर चरण: यदि शराब पीना जारी रखा जाए, तो यह अल्कोहलिक हेपेटाइटिस और अंततः लिवर सिरोसिस में बदल सकता है।  नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लीवर (NAFLD):  यह उन लोगों में होता है जो अधिक शराब नहीं पीते हैं। NAFLD आमतौर पर मो...

त्रिफला चूर्ण का फायदा/triphala churn ka fayada

  त्रिफला क्या होता है?( trifala kya hota hai )  त्रिफला चूर्ण का फायदा जानने से पहले यह जानना आवश्यक है,की त्रिफला क्या होता है? त्रिफला(triphala) का संधि विच्छेद होता है त्रि+फल अर्थात त्रिफला तीन फलों के चूर्ण का मिश्रण होता है। त्रिफला चूर्ण एक आयुर्वेदिक औषधि है,जो मनुष्य को अनेक प्रकार के रोगों से बचाती है और स्वस्थ बनाए रखती है।  त्रिफला का चूर्ण मूल रूप से तीन फलों हरड(हरितकी) ,बहेड़ा(विभितकी) और आंवला(आंमलकी) के फलों के पाउडर का एक आयुर्वेदिक मिश्रण है। आयुर्वेद के अनुसार यह चूर्ण शरीर में वात पित्त और कफ को संतुलित करता है।   त्रिफला चूर्ण बनाने की तरीका त्रिफला आयुर्वेद की एक जानी-मानी स्वास्थ्यप्रद औषधि है। इसके फायदे के बारे में हर कोई जानता है।त्रिफला को बनाने के लिए हरड़,बहेड़ा और आंवला के फलों को छाया में सुखाया जाता है।उसके पश्चात तीनों फलों का अलग-अलग पाउडर बना लिया जाता है।फिर इन फलों के चूर्ण को 1:2:3 अर्थात एक भाग हरड़,दो भाग बहेड़ा और तीन भाग आंवला के चूर्ण को मिलकर एक मिश्रण तैयार कर लिया जाता है।इस मिश्रण को ही त्रिफला चूर्ण कहा जाता है।...

खाली पेट ​खजूर खाने के फायदे (empty stomach dates benefits):औषधीय गुण

खजूर का संक्षिप्त परिचय: Empty stomach dates benefits खजूर (Date Palm) एक अत्यंत पौष्टिक और ऊर्जा से भरपूर फल है, जिसे "रेगिस्तान का मेवा" (Dryfruit of desert) भी कहा जाता है। यह मुख्य रूप से खाड़ी देशों और शुष्क जलवायु वाले क्षेत्रों में पाया जाता है।​यहाँ खजूर का संक्षिप्त परिचय दिया गया है: खजूर(dates) का वनस्पतिक या​ वैज्ञानिक नाम,फीनिक्स डैक्टिलिफेरा (Phoenix dactylifera) है। ​ खजूर का पेड़ काफी ऊँचा (करीब 15 से 25 मीटर) होता है और इसकी पत्तियाँ लंबी व कटीली होती हैं। यह दुनिया के सबसे पुराने खेती किए जाने वाले फलों में से एक है, जिसका इतिहास लगभग 5,000 साल पुराना है। ​खजूर अपनी मिठास और बनावट के आधार पर कई प्रकार का होता है। इसकी मुख्य किस्में इस प्रकार है: ​ अजवा : यह सबसे उत्तम किस्म का खजूर माना जाता है, जो गहरे रंग का और नरम होता है। ​ मेद्जूल (Medjool) : इसे 'खजूरों का राजा' कहते हैं क्योंकि यह खजूर आकार में बड़ा और बहुत मीठा होता है। ​ किमिया : यह अपनी कोमलता और गहरे काले रंग के लिए प्रसिद्ध है। ​खजूर के पोषक तत्व(nutrition in dates) ​खजूर पोषक तत...