5 पेय पदार्थ कई रोगों को रखेंगे कोसो दूर
5पेय पदार्थ जिन्हें खाली पेट सेवन करने से है कई लाभ
ये 5 पेय पदार्थ अगर आप खाली पेट पियेंगे तो आप कई फायदे को महसूस कर पायेंगे।आप इनको एनर्जेटिक पेय भी कह सकते है,जो आपको अपनी लाइफस्टाइल से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान प्रदान करते है।
तो आइए जानते है,इन पेय पदार्थो के बारे में -
गुड़ -गुनगुना पानी
गुड़ का गुनगुना पानी अमृत के समान होता है।सुबह खाली पेट यह पानी पीने से पूरे दिन ऊर्जा मिलती है।यह पानी कब्ज और अनिद्रा को जड़ से दूर करता है और ओरल हेल्थ भी ठीक रखता है। मधुमेह के रोगी डॉक्टर की सलाह से ही इस का सेवन करे।
अजवाइन का पानी
![]() |
अजवायन का पानी |
अजवाइन की पानी में उबालकर छानकर बचा हुआ पानी पीने से डायरिया में आराम मिलता है।यह मेटाबॉलिज्म को ठीक कर अपच और गैस की समस्या से छुटकारा दिलाता है। शुगर की आशंका को कम करता है।साथ ही सर्दी जुकाम में इसमें कला नमक मिलाकर पीने से राहत मिलती है।
सौंफ का पानी
![]() |
सौंफ का पानी |
सौंफ का पानी पीने से मोटापा दूर होता है।यह पानी शरीर से दूषित पदार्थों को बाहर निकाल कर शरीर को निरोग बनाता है।सौंफ का पानी पीने से सूजन,कब्ज,पेट फूलना आदि में आराम मिलता है।इसमें पोटेशियम की मात्रा अधिक होने के कारण इम्यूनिटी बढ़ती है। दिल के रोगों का खतरा घटता है।
जीरे का पानी
![]() |
जीरे का पानी |
जीरे का पानी पेट की चर्बी को कम करता है। इन्सुलिन मेटाबॉलिज्म और पाचन तंत्र को ठीक करता है।एंटीऑक्सीडेंट अधिक होने के कारण फ्री रेडिकल्स को बाहर निकालकर शरीर को कई समस्याओं से निजात दिलाता है।
धनिए का पानी
![]() |
धनिए का पानी |
यह शरीर को डिटॉक्स कर बालों ओर त्वचा को स्वस्थ रखता है। मुंहासों ओर शुगर में भी लाभ पहुंचाता है।पाचन और इम्युनटी बड़ाने में मददगार होता है।इससे पित्त की समस्या भी काफी हद तक ठीक होती हैं।
दोस्तों इन 5 पेय पदार्थो के नियमित सेवन से आप कई प्रकार की गंभीर वी सामान्य समस्याओं से बचे रह सकते हैं।या यू कहे दिनभर एनर्जेटिक बने रहेंगे।एक बार जरूर आजमाएं।।
टिप्पणियाँ
9619054671
आप जैसा चाहें वैसे ही सेवन कर सकते हैं।
शुगर (डायबिटीज)होने पर शहद का सेवन न करें या कम मात्रा में।