सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मोटापा कैसे कम करें?/five exercise for weight loss

 मोटापा कैसे कम करें,ये हैं आसान उपाय/easy solution of weight loss

हर कोई व्यक्ति वर्तमान समय में बढ़ते हुए मोटापे और वजन से परेशान हैं।
       यह मोटापा रोजमर्रा की जिंदगी में बाधा तो डालता ही है, साथ ही धीरे धीरे कई प्रकार की बीमारियों जैसे दिल का दौरा, हाई ब्लड प्रेशर,डायबिटीज आदि को आमंत्रण भी देता है।
         किसी भी समस्या को दूर करने के लिए कुछ ना कुछ समय तो देना ही पड़ता है यदि आप इन 5 स्टेप्स को फॉलो करते हैं और 45 मिनट व्यायाम करते हैं तो निश्चित रूप से आपका मोटापा तेजी से घटना शुरू हो जाएगा ।
          स्वस्थ रहने और मोटापे में एक गहरा संबंध है। यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो वजन पर कंट्रोल करना ही होगा।
         स्वस्थ रहने के लिए रोजाना लगभग 45 मिनट व्यायाम करना जरूरी है। समय की कमी होने के कारण कई लोग व्यायाम करने से बचते हैं। आइए जानते हैं, मोटापा  कैसे कम करें,पांच व्यायाम मात्र 10 मिनट करके।आप 100 केलोरी तक बर्न कर सकते हैं,इन व्यायाम से और मोटापा कम कर सकते हैं।
         यह व्यायाम है बर्पीस, पुश अप, स्क्वाट्स, प्लैंक, एब्डोमिनल क्रंचेज।

. बर्पीज:
                 बर्पी एक बॉडी वेट लॉस एक्सरसाइज है, जो तेजी से फैट बर्न करने के साथ मसल्स बिल्ट करने में भी मदद करती है। बिना इक्युपमेंट के की जाने वाली इस एक्सरसाइज के कई फायदे होते हैं।
वेट लॉस के उपाय,वजन कम कैसे करे,वेट लॉस के लिए व्यायाम,वेट लॉस के तरीके,10 मिनट रोज व्यायाम करें और वजन घटाए,वजन घटाने कि एक्सरसाइज
बर्पीज एक्सरसाइज




यह आपके ऑर्म्स , बैक , चेस्ट , कोर , ग्लूट्स और लेग्स पर काम करती है। इससे हार्ट रेट बढ़ जाता है, इसलिए हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग के दौरान यह सबसे अहम एक्सरसाइज होती है।
       
पुश अप्स: 

      पुश अप एक सामान्य एक्सरसाइज है जिसमें चित्र में दिखाया अनुसार व्यक्ति अपनी भुजाओं पर अपने शरीर का सारा वजन डालकर शरीर को उठाता है और नीचे लाता है।
वेट लॉस के उपाय,वजन कम कैसे करे,वेट लॉस के लिए व्यायाम,वेट लॉस के तरीके,10 मिनट रोज व्यायाम करें और वजन घटाए,वजन घटाने कि एक्सरसाइज
पुश अप्स एक्सरसाइज


          पुश अप्स से एब्स, कंधे, सीने और ट्राइसेप्स को मजबूती मिलती है। यह अपर बॉडी के लिए सबसे सबसे बेस्ट एक्सरसाइज में से एक है। इस वर्कआउट से पुरुषों को बॉडी में वी-शेप मिलता है। जिससे पुरुष मजबूत और एट्रेक्टिव लगते हैं। और वेट लॉस में सक्षम है।

. स्क्वाट्स:
    यह एक्सरसाइज वेट लॉस(वजन कम करने)के लिए एक अहम एक्सरसाइज है।
   स्क्वैट्स रोजाना अगर आप करते हैं तो बेहतर फिगर के साथ मजबूत शरीर भी बनाते हैं।
वेट लॉस के उपाय,वजन कम कैसे करे,वेट लॉस के लिए व्यायाम,वेट लॉस के तरीके,10 मिनट रोज व्यायाम करें और वजन घटाए,वजन घटाने कि एक्सरसाइज
स्क्वाट्स एक्सरसाइज


बात जब एक्सरसाइज की आती है तो ऐसी कई रूटीन हैं, जिनके सभी फायदों के बारे में आप खुद भी नहीं जानते। उन्हीं में से एक हैं स्क्वैट्स। उनके कई सकारात्मक प्रभाव एक बेहतर फिगर पाने में आपकी मदद कर सकते हैं। 
जैसाकि हम सब जानते हैं, सभी तरह की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग वाली कसरतों में स्क्वैट्स अहम हिस्सा होते हैं।
सीधे हमारी जाँघों, कूल्हों और ग्ल्यूट्स पर काम करते हुए हमारी टांगों और कूल्हों की हड्डियों के साथ-साथ इन दो जगहों के लिगामेंट और नसों में भी वे मज़बूती लाते हैं,और इन हिस्सों की चर्बी कम करने में मदद करती है।
पॉवर लिफ्ट की तीन कसरतों में एक होने के नाते स्क्वैट्स हमारी टांगों की मांसपेशियों के विकास और टोनिंग के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। कुछ लोगों के लिए तो वे उनकी सबसे अहम एक्सरसाइज़ होते हैं।
स्क्वैट्स रोजाना करने से आपकी
 ताकत बढ़ जाती है। स्क्वैट्स करने जैसी आसान-सी कसरत से आपके कूल्हे, हैमस्ट्रिंग्स और क्वॉड्रीसेप्स जैसे विशिष्ट अंग मज़बूत हो जाते हैं। साथ ही, इस कसरत की बदौलत आपके हिप्स में ताकत आ जाती है। एक चुस्त-दुरुस्त शरीर पाने के लिए यह बेहद ज़रूरी होता है।
स्क्वैट्स करने से आपकी मांसपेशियों को अच्छी हालत में रखने वाले हॉर्मोन्स भी सक्रिय हो जाते हैं और आपके पूरे शरीर में मज़बूती भी आ जाती है। वेट्स के साथ स्क्वैट्स करने से उसके फायदे भी उतने ही बढ़ जाते हैं।

प्लैंक एक्सरसाइज : 

   सिक्सपैक एब्स बनाने के साथ मसल्स को मजबूत और बॉडी को लचीला बनाने वाला वर्कआउट है।
वेट लॉस के उपाय,वजन कम कैसे करे,वेट लॉस के लिए व्यायाम,वेट लॉस के तरीके,10 मिनट रोज व्यायाम करें और वजन घटाए,वजन घटाने कि एक्सरसाइज
प्लैंक एक्सरसाइज


इससे पेट की मसल्स को मजबूती मिलती हैऔर फैट कम होती है।.कोर मसल्स को बेहतर बनाती है।बैलेंस बेहतर होता है, शरीर लचीला होता है।ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव होता है ।कमर दर्द से बचाती हैं।


एब्डॉमिनल क्रंच:

एब्डॉमिनल क्रंच एक्सरसाइज पेट को कम करने में बहुत ही लाभदायक होती है।अपनी मांस पेशियों के लिए एब्डॉमिनल क्रंच एक्सरसाइज बहुत ही फायदेमंद होती हैं। वजन कम करने के लिए एब्डॉमिनल क्रंच एक्सरसाइज करें।अपनी पाचन क्रिया की मजबूती के लिए एब्डॉमिनल क्रंच एक्सरसाइज अच्छी मानी जाती है।शरीर को लचीला बनाने के लिए इस व्यायाम का अभ्यास करना फायदेमंद होता हैं। 
वेट लॉस के उपाय,वजन कम कैसे करे,वेट लॉस के लिए व्यायाम,वेट लॉस के तरीके,10 मिनट रोज व्यायाम करें और वजन घटाए,वजन घटाने कि एक्सरसाइज
एब्डोमिनल क्रंच


                   इन सभी व्यायाम को करते समय निम्न बातों का ख्याल रखना चाहिए। इन सभी बहनों को आप 30-30 सेकंड के दो हिस्सों में बांट लें । पहले राउंड में इसे 30 सेकंड तक करें और फिर 30 सेकंड आराम करें। इन सभी व्यायाम को कम से कम दो सेट में करें। दो सेट करने से आप हर व्यायाम को एक-एक मिनट करेंगे और बीच में 30-30 सेकंड कर 1 मिनट का रेस्ट भी मिलेगा।
      इसमें व्यायाम करते समय कमर पेट और हिप मसल्स एक सीध में रखनी चाहिए, खासकर जब आप प्लैंक करते हैं। बर्पीज, पुश अप और प्लैंक करते समय ध्यान रखें कि आपका घुटना नहीं मुड़ना चाहिए। अगर व्यायाम के समय सांस लेने का सही लय नहीं पता है तो सामान्य सांस के साथ ही व्यायाम करें। 
          हो सकता है कि शुरू में 30 सेकंड भी इनको नहीं कर सके। इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसे आप अपनी क्षमता अनुसार ही करें। धीरे धीरे क्षमता बढ़ाएं। कुछ दिनों में 30 सेकंड तक कर सकेंगे। 
      कई शोधों में स्पष्ट हो चुका है कि जो लोग नियमित 100 कैलोरी बर्न करते हैं टो बे 1 साल में 4.5 से 5 किलोग्राम तक अपना वजन कम कर सकते हैं। वे अपने मोटापे को धीरे धीरे कम कर सकते हैं साथ ही दूसरी बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो इन व्यायाम को करने का समय बढ़ा दें। इन सभी पांच व्यायाम स्कोर करने से तेजी से बॉडी मास इंडेक्स बढ़ता है। पसीना ज्यादा आता है, कैलोरी बर्न होती है और तेजी से वजन भी घटता है। इसके साथ ही इनसे कंधे ,हाथ पैर, और पेट -पीठ आदि की मांसपेशियों में मजबूती आती है। कमर, रीड और गर्दन से जुड़ी परेशानियों से बचाव होता है। इससे फेफड़ों की कार्य क्षमता बढ़ती है।












टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फैटी लीवर: समझें और बचाव करें

फैटी लीवर: समझें और बचाव करें फैटी लीवर (fatty liver) एक ऐसी स्थिति है जिसमें लीवर में अतिरिक्त वसा जमा हो जाती है। स्वस्थ लिवर में वसा की मात्रा बहुत कम होती है, लेकिन जब यह लिवर के कुल वजन के 5% से अधिक हो जाती है, तो इसे 'फैटी लिवर' कहा जाता है। यह कई कारणों से हो सकता है, जैसे कि मोटापा , मधुमेह , उच्च कोलेस्ट्रॉल और अत्यधिक शराब पीना। फैटी लीवर के प्रकार मुख्य रूप से दो प्रकार के फैटी लीवर होते हैं:  अल्कोहोलिक फैटी लीवर:(AFLD)   यह अधिक मात्रा में शराब पीने के कारण होता है।​जैसा कि नाम से पता चलता है, यह अत्यधिक शराब के सेवन के कारण होता है। शराब को तोड़ने की प्रक्रिया में लिवर में हानिकारक पदार्थ बनते हैं जो लिवर कोशिकाओं को नुकसान पहुँचाते हैं और वसा के जमाव को बढ़ाते हैं। ​ शुरुआती चरण: शराब छोड़ देने पर यह स्थिति अक्सर ठीक हो जाती है। ​ गंभीर चरण: यदि शराब पीना जारी रखा जाए, तो यह अल्कोहलिक हेपेटाइटिस और अंततः लिवर सिरोसिस में बदल सकता है।  नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लीवर (NAFLD):  यह उन लोगों में होता है जो अधिक शराब नहीं पीते हैं। NAFLD आमतौर पर मो...

त्रिफला चूर्ण का फायदा/triphala churn ka fayada

  त्रिफला क्या होता है?( trifala kya hota hai )  त्रिफला चूर्ण का फायदा जानने से पहले यह जानना आवश्यक है,की त्रिफला क्या होता है? त्रिफला(triphala) का संधि विच्छेद होता है त्रि+फल अर्थात त्रिफला तीन फलों के चूर्ण का मिश्रण होता है। त्रिफला चूर्ण एक आयुर्वेदिक औषधि है,जो मनुष्य को अनेक प्रकार के रोगों से बचाती है और स्वस्थ बनाए रखती है।  त्रिफला का चूर्ण मूल रूप से तीन फलों हरड(हरितकी) ,बहेड़ा(विभितकी) और आंवला(आंमलकी) के फलों के पाउडर का एक आयुर्वेदिक मिश्रण है। आयुर्वेद के अनुसार यह चूर्ण शरीर में वात पित्त और कफ को संतुलित करता है।   त्रिफला चूर्ण बनाने की तरीका त्रिफला आयुर्वेद की एक जानी-मानी स्वास्थ्यप्रद औषधि है। इसके फायदे के बारे में हर कोई जानता है।त्रिफला को बनाने के लिए हरड़,बहेड़ा और आंवला के फलों को छाया में सुखाया जाता है।उसके पश्चात तीनों फलों का अलग-अलग पाउडर बना लिया जाता है।फिर इन फलों के चूर्ण को 1:2:3 अर्थात एक भाग हरड़,दो भाग बहेड़ा और तीन भाग आंवला के चूर्ण को मिलकर एक मिश्रण तैयार कर लिया जाता है।इस मिश्रण को ही त्रिफला चूर्ण कहा जाता है।...

खाली पेट ​खजूर खाने के फायदे (empty stomach dates benefits):औषधीय गुण

खजूर का संक्षिप्त परिचय: Empty stomach dates benefits खजूर (Date Palm) एक अत्यंत पौष्टिक और ऊर्जा से भरपूर फल है, जिसे "रेगिस्तान का मेवा" (Dryfruit of desert) भी कहा जाता है। यह मुख्य रूप से खाड़ी देशों और शुष्क जलवायु वाले क्षेत्रों में पाया जाता है।​यहाँ खजूर का संक्षिप्त परिचय दिया गया है: खजूर(dates) का वनस्पतिक या​ वैज्ञानिक नाम,फीनिक्स डैक्टिलिफेरा (Phoenix dactylifera) है। ​ खजूर का पेड़ काफी ऊँचा (करीब 15 से 25 मीटर) होता है और इसकी पत्तियाँ लंबी व कटीली होती हैं। यह दुनिया के सबसे पुराने खेती किए जाने वाले फलों में से एक है, जिसका इतिहास लगभग 5,000 साल पुराना है। ​खजूर अपनी मिठास और बनावट के आधार पर कई प्रकार का होता है। इसकी मुख्य किस्में इस प्रकार है: ​ अजवा : यह सबसे उत्तम किस्म का खजूर माना जाता है, जो गहरे रंग का और नरम होता है। ​ मेद्जूल (Medjool) : इसे 'खजूरों का राजा' कहते हैं क्योंकि यह खजूर आकार में बड़ा और बहुत मीठा होता है। ​ किमिया : यह अपनी कोमलता और गहरे काले रंग के लिए प्रसिद्ध है। ​खजूर के पोषक तत्व(nutrition in dates) ​खजूर पोषक तत...