5 best Health tips । 5 बेस्ट हेल्थ टिप्स
हैल्थ टिप्स इन हिंदी(Health tips in hindi)
प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा इन 5 बेस्ट हेल्थ टिप्स(5 besthealth tips) का प्रयोग कर आप बेहतर स्वास्थ्य को प्राप्त कर सकते है।ये 5 हेल्थ टिप्स(5 health tips) आपको न केवल स्वस्थ रखेंगे अपितु आपके एनर्जी लेवल को भी बढ़ाते है,और आपको दिनचर्या को अच्छी करने में मदद करेंगे।
कई कहावतें हमारे देश में स्वास्थ्य से संबंधित हैं जैसे कि"पहला सुख निरोगी काया"स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है"। इन कहावतों के मूल में भावना व्यक्ति को हेल्थ के प्रति जागरूक करने और और हेल्थ के महत्व को बताना है।
वर्तमान की भाग दौड़ भरी जिंदगी में इंसान इतना व्यस्त होता है कि अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल बेपरवाह हो जाता है। स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ी सम्पत्ति है।यदि व्यक्ति के पास धन दौलत पारिवारिक सुख सभी कुछ हो लेकिन बेहतर स्वस्थ्य नहीं है,वह रोंगो से पीड़ित है तो समस्त सुख व्यर्थ है।वह उन सुखों को भोग ही नहीं पाता है।इसलिए सभी को एक स्वस्थ जीवन शैली की ओर ध्यान देना चाहिए ।आइए जानते है इन 5 बेस्ट हैल्थ टिप्स (5 best health tips)के बारे में हिंदी में-
1.शारीरिक क्रियाशीलता
5 best Health tips । 5 बेस्ट हेल्थ टिप्स |
आधुनिक विलासितापूर्ण और आरामदायक जीवनशैली के कारण व्यक्ति शारीरिक श्रम नाम मात्र भी नहीं करते है। शारीरिक श्रम व्यक्ति की सभी मांसपेशियों और अंगों को क्रियाशीलता प्रदान करता है।उन अंगों और टिशूज में होने वाली जैव रासायनिक क्रियाओं को बूस्ट करता है।जिसके कारण शरीर में उपस्थित ग्रंथियां शरीर की विभिन्न क्रियाओं के लिए आवश्यक जैव रसायनों का उत्पादन पर्याप्त मात्रा में करेंगी और शरीर की आंतरिक क्रियाएं संतुलित होंगी और शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम होगा।
किंतु यदि इस हेल्थ टिप्स(health tips) को इग्नोर किया जाता है जैसा कि आम तौर परलोग करते हैं तो नतीजतन हम जीवनशैली से जुड़े अनेक रोंगो का शिकार हो जाते है,जैसे,ब्लड प्रेशर डाइबिटीज,मोटापा आदि।
यदि ऐसे रोंगो से बचना है तो शारीरिक श्रम एक महत्वपूर्ण हेल्थ टिप्स( health tips)हो सकता है।
इसमें व्यायाम दौड़ना योग सायकिल चलना, तैरना,खेलकूद पैदल चलना आदि शामिल हैं।विशिष्टिकृत व्यायाम द्वारा हम विशिष्ट अंग या मांसपेशी की सक्रियता बनाए रख सकते है।जॉगिंग एक सम्पूर्ण एक्सरसाइज है यह शरीर के प्रत्येक अंग हार्ट, लंग्स,पाचन तंत्र को एक्टिव रखती है। पैदल चलना और साइक्लिंग पर को मजबूती प्रदान करती है। तैराकी और पेडल चलना भी एक संपूर्ण व्यायाम है।
2..पोष्टिक आहार का सेवन करना
5 best Health tips । 5 बेस्ट हेल्थ टिप्स |
दूसरा महत्वपूर्ण हेल्थ टिप्स(health tips) है पोष्टिक आहार।स्वाद और व्यस्तता के कारण वर्तमान में व्यक्ति द्वारा इस प्रकार के आहार का सेवन किया जाता है जो पाचन तंत्र रक्त और उपापचय से संबंधित अनेक रोंगो का कारण बनती है। इनके स्थान पर हम पोष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए।जिसमें हल्का भोजन सलाद सब्जियां फल,खनिज लवण युक्त पदार्थ आदि।
विभिन शारीरिक क्रियाओं को करने के लिए विभिन्न अंग तंत्रों में विभिन्न प्रकार की जैव रासायनिक क्रियाओं क्रियाएं संपादित होती है जो शारीरिक क्रियाओं में संतुलन बनाती है और साथ ही शरीर को अर्जित भी रखती है।
इन विभिन्न जैव क्रियाओं के लिए विभिन्न पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।ये पोषक तत्व हमे आहार से प्राप्त होते है। अतः हमें इस प्रकार का आहार लेना चाहिए,जिसमे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो।
3.नियमित दिनचर्या
नियमित दिनचर्या स्वास्थ्य को आश्चर्य जनक रूप से प्रभावित करती है। नियमित दिनचर्या अपनाने से शरीर ऊर्जावान और फुर्तीला बना रहता है।
नियमित दिनचर्या से मतलब सोने खाने व्यायाम करने आदि का एक निश्चित समय होना चाहिए।एक ही बार में खाने के स्थान पर थोड़ा थोड़ा करके अधिक बार खाना चाहिए। खाने का समय फिक्स होना चाहिए। इसी प्रकार सोने ओर जागने का समय भी निश्चित होना चाहिए।
हमारी बॉडी एक बायोलॉजिकल क्लॉक पर कार्य करती है।यदि हम नियमित दिनचर्या रखते है तो हमारा शरीर सभी कार्यों को अधिक दक्षता से संपन्न कर सकता है। किंतु अनियमित दिनचर्या शारीरिक दक्षता को प्रभावित करती है।और बॉडी का ऊर्जा लेवल भी डाउन करती है
4.तनाव को दूर रखे
5 best Health tips । 5 बेस्ट हेल्थ टिप्स |
स्वस्थ रहने का अग्ला मंत्र है तनाव को अपने से दूर रखे ,क्योंकि तनाव के कारण पाचन ,तंत्रिका तंत्र रक्त दाब संबंधित रोंगो की संभावना होती है।लंबे समय तक तनाव के रहने से दिल और ब्लड वेसल्स से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। तनाव लंबे समय से परेशान कर रहा हो तो मस्क्युलोस्केलेटल सिस्टम, रेस्पिरेटरी सिस्टम, ओएसोफैगस बाउल मूवमेंट, नर्वस सिस्टम और रिप्रॉडक्टिव सिस्टम को प्रभावित करता है। इसके ज्यादा समय तक बने रहने से यह आपकी बॉडी में स्ट्रेस हॉर्मोंस को बढ़ा देता है। कॉर्टिकोस्टेरॉयड जैसे स्ट्रेस हॉर्मोंस ब्रेन के न्यूट्रॉन्स में केमिकल्स कम कर देते हैं, जिसके चलते याददाश्त कमजोर हो जाती है और आसपास की चीजों में व्यक्ति की दिलचस्पी कम होने लगती है। अगर आप घर या दफ्तर में कुछ खास स्थितियों से बचने की कोशिश कर रहे हों तो आप स्ट्रेस से परेशान हो सकते हैं
तनाव को दूर रखने के लिए घूमना,सामाजिक रूप से सक्रिय होना,परिवार के साथ समय व्यतीत करना। बच्चो के साथ अपना समय बिताना आदि उपाय को अपना सकते है।
5.मोटापे से बचे
5 best Health tips । 5 बेस्ट हेल्थ टिप्स |
वर्तमान जीवनशैली और खानपान की आदतों के कारण हर तीसरा व्यक्ति मोटापे का शिकार हो रहा है। मोटापा वैसे तो अपने आप में कोई रोग नहीं है किन्तु यह कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां पैदा करता है। मोटापे के कारण कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं जिनमें टाइप 2 डायबिटीज, हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया (उच्च कोलेस्ट्रॉल) गैस्ट्रोओस्फोजियल रिफ्लक्स डिजिज (जीईआरडी), उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, अवसाद, जोड़ों की ओस्टियोआर्थराइटिस, जोड़ों का दर्द, स्लीप एपनिया और श्वसन समस्याएं, यूरिनरी स्ट्रेस इंकांटिनेंस, अस्थमा और फेफड़ों की समस्याएं और प्रजनन संबंधी समस्याएं।
इन व्याधियों से बचने के लिए शारीरिक श्रम और व्यायाम या योग का सहारा लिया जा सकता है।
दोस्तो जीवन अमूल्य तो है ही लेकिन इसका मूल्य है निरोग शरीर इन 5 बेस्ट हेल्थ टिप्स(5 best health tips) को अपनाकर आप स्वस्थ जीवन जी सकते है।आपकी हेल्थ आपकी संपत्ति है।इसलिए इन हेल्थ टिप्स को इग्नोर न करें।इनको अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करें।
टिप्पणियाँ