योग की शुरुआत कर रहे हैं तो,इनका रखें ध्यान
योग करते समय ध्यान देने योग्य बातें
दुख- सुख,लाभ-हानि, शत्रु-मित्र, शीत-ऊष्ण आदि दोनों में सर्वत्र समभाव रखना योग है।यह श्रीमद्भागवत गीता में कहा गया है। इससे शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाकर स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। योग को लेकर अब तक यह भ्रांति रही है,कि यह बुजुर्गों या धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों के लिए है।लेकिन पिछले एक दशक में लोगों को योग का महत्व समझ में आया है।अब हर कोई इसे अपना रहा है। यदि आप भी पहली बार योग शुरू करने जा रहे हैं तो इन बातों का विशेष ख्याल रखें।
योग की शुरुआत कर रहे हैं तो,इनका रखें ध्यान |
योग करते समय बोरियत से बचने के लिए इन बातों का ख्याल रखें:
1. शुरुआत सूर्य नमस्कार से करें।अधिकतर लोग इसे जानते हैं।
2. हर दिन एक जैसे आसन करने से बोरियत महसूस होती है अतः वेरिएशन ट्राई करें।
3. जब भी आप योग करें तो लाइट म्यूजिक लगा ले। मन शांत रहेगा।
4. अकेले योग न करें। किसी ग्रुप के साथ करेंगे तो बोरियत महसूस नहीं होगी। निरंतरता भी बनी रहेगी।
5. प्रारंभ में हल्के आसन या सुक्ष्म व्यायाम से योग की शुरुआत करें,इसके लिए सूर्य नमस्कार उत्तम है।
6. गर्मी में चंद्र नमस्कार कर सकते हैं। इससे शरीर ठंडा रहता है।
7. आसन भले ही चार पांच करें, लेकिन दो-तीन तरह के प्राणायाम पांच-पांच मिनट अवश्य करें। यह प्राणायाम प्राण ऊर्जा को बढ़ाएगा और शरीर को ऊर्जावान बनाएगा। इससे फील गुड वाले हारमोंस एक्टिव होते हैं।
योग करते समय किन गलतियों को करने से बचें:
1. ब्रिथिंग: योग में सांस पर ध्यान देना जरूरी है। अंदर लेने और बाहर छोड़ने के क्रम को याद रखें।
2. पॉस्चर: योग में शरीर के पोस्चर का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। सही पोस्चर से अधिक फायदा होता है।
3. दृष्टि: जब कोई व्यक्ति दृष्टि सांस और शरीर पर ध्यान नहीं देगा तो सजगता 0 होगी। इससे योग का लाभ नहीं मिलेगा।
टिप्पणियाँ