रोबोटिक्स सर्जरी: कम खर्च में मिलता है बेहतर इलाज
रोबोटिक्स सर्जरी एक बेहतर विकल्प
रोबोटिक्स सर्जरी में न केवल इलाज की गुणवत्ता बढ़ जाती है,बल्कि मरीजों का कई तरह की परेशानियों से भी बचाव होता है। सामान्य सर्जरी की तुलना में इसमें खर्च भी कम होता है और मरीज जल्दी रिकवर होकर घर चला जाता है। भारत में रोबोटिक्स सर्जरी से अब तक 45 सौ से अधिक मरीजों का इलाज हो चुका है।
![]() |
| रोबोटिक्स सर्जरी: कम खर्च में मिलता है बेहतर इलाज |
सर्जिकल क्षेत्र के 3डी हाई-डेफ़िनेशन दृश्यों और उन्नत साधनों या उपकरणों की अधिकतम सीमा के साथ, आपका सर्जन केवल एक या कुछ छोटे-छोटे चीरे लगाकर जटिल सर्जरी भी कर सकता है।
इन रोगों में हो रही है रोबोटिक सर्जरी
यूरोलॉजी:
प्रॉस्टेट, मूत्राश्य या गुर्दे का कैंसर,यूरेटेरोपेल्विक जंक्शन ऑब्सट्रक्शन कॉन्जेनिटल दोष,वेसिको-वैजाइनल रेफ़्लक्स रोग।
स्त्री रोग:
एकाधिक फ़ाइब्रॉइड्स यूट्रेन या गर्भाशय और सर्वाइकल कैंसर,यूट्रेन या गर्भाशय और वैजाइनल प्रोलैप्स एंडोमीट्रियोसिस,वेसिको-वैजाइनल फ़िस्टुला,ओवेरियन सिस्ट।
कार्डियोलॉजी:
एट्रियल सेप्टल दोष,मिट्रल और ओर्टिक वॉल्व रोग,कोरोनरी आर्टेरी रोग।
गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी और हेपाटोलॉजी
लीवर रोग,कोलन और रेक्टल कैंसर,ओबेसिटी या मोटापा और मेटाबोलिक विकार,गैस्ट्रिक कैंसर,इसोफ़ैगल विकार।
इसके अलावा ई एन टी,बेरिएट्रिक,यूरो ऑंकोलॉजी,अलग-अलग प्रकार के कैंसर,सिर, गर्दन,फेफड़े, अन्न प्रणाली से जुड़े रोगों का रोबोटिक्स सर्जरी से इलाज हो रहा है।
रोबोटिक सर्जरी मैं सर्जन का होता है नियंत्रण
रोबोटिक आर्म को चलाने का काम सर्जन करते हैं। रोबोटिक सर्जरी की प्रक्रिया पूरी तरह सर्जन के कंट्रोल में होती है। इस पर पूरी तरह से उनका कंट्रोल होता है। उनकी कमांड से ही रोबोटिक आर्म सर्जरी करती है।
छोटे-छोटे चीरों के माध्यम से आपके शरीर के अंदर एक छोटा 3डी कैमरा और छोटे सिक्के के आकार का उपकरण डाला जाता है।
यह कैमरा आपके सर्जन को ऑपरेशन करने वाली जगह का एक बड़ा 360 डिग्री दृश्य देता है। कंसोल के हाथों औऱ पैरों के नियंत्रण का उपयोग करके, आपका सर्जन दूर से सर्जिकल साधनों से जुड़े रोबोटिक हाथों को हिलाता है। यह पुष्टि करने के लिए कि सर्जिकल उपरणों को सही तरह से स्थित किया गया हो, ऑपरेशन की टेबल के पास एक दूसरे सर्जन को स्थित किया जाता है।
रोबोटिक सर्जरी का नतीजा सर्जन के कौशल पर निर्भर करता है। इसलिए भारत में भी रोबोटिक सर्जरी को कामयाब बनाने के लिए हमारी सरकारों ने हमारे सर्जनों को प्रशिक्षित करने पर ध्यान केंद्रित किया है। सर्जंस के लिए फेलोशिप प्रोग्राम भी चलाते हैं ।हमारी सरकार की कोशिश रहती है,कि अधिक से अधिक सर्जन को इसकी ट्रेनिंग दी जाए।
रोबोटिक सर्जरी सामान्य सर्जरी की तुलना में आसान
सामान्य ओपन सर्जरी की तुलना में कठिन से कठिन सर्जरी इसके द्वारा संभव है। रोबोटिक्स सर्जरी के कई फायदे है। इस सर्जरी में ऑब्जेक्ट 8 गुना तक बड़े दिखाई देते हैं। इससे देखने में आसानी होती है और सटीक सर्जरी होती है। खून कम बहता है, सर्जरी के बाद इन्फेक्शन की आशंका भी कम होती है। क्योंकि सर्जरी के दौरान खून कम बहता है इसलिए मरीज की रिकवरी भी तेज होती है, हॉस्पिटल्स में कम दिन रहना पड़ता है। शरीर पर चेहरे के निशान कम छोटे या ना के बराबर होते हैं। समय के साथ इस तकनीक में नवाचार भी हो रहे हैं। अभी हमारे देश में सबसे लेटेस्ट है द विंची रोबोट्स। हमारे संस्थान इस मामले में अग्रणी है।
रोबोटिक सर्जरी के बाद, आपको स्वास्थ्य लाभ या निवारण के दौरान कम दर्द का अनुभव होगा। आपको अस्पताल में कम दिनों के लिए रहना होगा और साथ ही कॉस्मेटिक साइड सर्जिकल चीरा भी बहुत छोटा होगा। इन सभी कारकों की वजह से आपको बेहतर परिणामों के साथ जल्दी ही स्वास्थ्य लाभ होगा। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद, आपका डॉक्टर या चिकित्सक बहिरंग-रोगी के आधार पर आपकी अपॉइंटमेंट शेड्यूल करेगा। कुछ मामलों में, शारीरिक थेरेपी की सलाह भी दी जाती है।
रोबोटी सर्जरी अन्य सर्जरी की तुलना में ज्यादा सुरक्षित है
रोबोटिक शब्द हमेशा लोगों को भ्रमित करता है,क्योंकि वे सोचते हैं कि सर्जरी को रोबोट द्वारा किया जा रहा है। रोबोट यह सर्जरी नहीं करता है,बल्कि सर्जन द्वारा इसे Da Vinci रोबोट के हाथों से जुड़े उपकरण का उपयोग करके किया जाता है। जिसका किसी कंसोल द्वारा मार्गदर्शन किया जाता है।
रोबोटिक सर्जरी,लैप्रोस्कोपिक से बेहतर है।
यद्यपि छोटा चीरा लगाने और कैमरे के संबंध में दोनों रोबोटिक सर्जरी और लैप्रोस्कोपिक सर्जरी समान है। फिर भी, रोबोटिक सर्जरी में उपकऱण को घुमाने की क्षमता बहुत अधिक है। लैप्रोस्कोपिक सर्जरी में मुश्किल जगहों तक पहुँचने की अच्छी क्षमता है (पारंपारिक सर्जरी की तुलना में), हालांकि, रोबोटिक सर्जरी में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से भी बहुत अधिक क्षमता है। यह कारक रोबोटिक सर्जरी को लैप्रोस्कोपिक तकनीक से कई अधिक बेहतर बनाते हैं।
रोबोटिक सर्जरी भविष्य में मरीजों के रोगों के निदान में वरदान साबित होने वाली है। हमारे चिकित्सा वैज्ञानिक विभिन्न प्रकार की नई तकनीकी रोबोटिक्स सर्जरी के क्षेत्र में विकसित करने में जुटे हुए हैं। आने वाले समय में रोबोटिक सर्जरी के जरिए विभिन्न प्रकार के रोगों का इलाज और भी सस्ता होने की संभावना है।

टिप्पणियाँ