सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दही खाने के फायदे,जो शायद आप नहीं जानते।

 सुपरफूड दही खाने के फायदे (superfood dahi khane ke fayde)

दही खाने के फायदे,जो शायद आप नहीं जानते।,दही के फायदे,दही के घरेलू नुस्खे,दही बालों के लिए,दही के लाभ
दही खाने के फायदे,जो शायद आप नहीं जानते।


दही भारतीय भोजन का अभिन्न अंग है, जिसे हम सुपर फूड की श्रेणी में रखा सकते है।दही खाने के अनेक फायदे है।इनमे से कुछ को आप जानते है।लेकिन कुछ फायदे है जिनको शायद आप नहीं जानते। यहां है आपको दही खाने के फायदे की संपूर्ण जानकारी देने वाले है।


दही में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है, जो इसे एक हेल्दी डाइट(healthy diet) बनाता है।इसमें लैक्टोज, आयरन और फास्फोरस भी पाया जाता है, जो इसे सुपर फूड (super food)  की श्रेणी में ले जाता है।दही को कैल्शियम का अच्छा सोर्स होता है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

सभी दूध देनेवाले जानवरो में‘भारतीय नस्ल की गाय’ दूध, दही के लिये स्वास्थ्य के तौर पर सर्वश्रेष्ठ है। भारतीय नस्ल की गाय ए-2 प्रोटीन युक्त दूध देती है। जो कई बिमारियो का प्रतिरोध करता है। इन गायों का आहार प्राकृतिक होने की वजह से इनके दूध से रोग प्रतिरोधक शक्ति बढती है।ऊर्जा और शक्ति प्राप्त होती है। इसीलिये आयुर्वेदिक चिकित्सा में इस दूध के साथ काफी औषधीया ली जाती है। इसका घी भी औषधी गुणों से परिपूर्ण है। गोमुत्र में रोग प्रतिरोधक शक्ति प्रचुर मात्रा में है। गोबर भी रोगाणु संक्रमण कम करता है।उसी तरह एक श्रेष्ठ उर्वरक है। इस तरह इन गायों का पंच गव्य (दूध, दही, घी, गोबर और मुत्र) अपनी दैनिक गतिविधियो के लिये और कृषि के लिये बहुत ही उपयुक्त है। इस गाय के दूध में उपर बताये गये सभी लाभ प्रचुरता से प्राप्त होते है। इसलिये इसके दही का विशेष महत्व है।

दही खाने के फायदे जो हमे मिलते है,वो इसमें उपस्थित पोषक तत्वों के कारण होते है।100 ग्राम दही में89%पानी (Water),3%प्रोटीन (Protien),4%वसा (Fat),1%खनिज (Minerals),3%कार्बोहायड्रेड्स (Carbo Hydrades),141 मिग्रा कॅल्शियम (Calcium),.2 मिग्रा लोह (Iron),102मिग्रा विटामिन ए (VitaminA),विटामिन बी(Vitamin B),अल्प मात्रा में विटामिन सी(Vitamin C) पाए जाते है जो इसे सुपरफूड(super food) बनाते हैं।

आम तौर पर दही का सेवन पाचन तंत्र ठीक रखने के लिए किया जाता है, लेकिन इसके और भी कई जबरदस्त फायदे हैं।

दही खाने के फायदे- (benefits of eating curd)


1. वजन घटाने के लिए दही(vajan ghatane ke liye dahi)

दही आपका वजन घटाता है। इसे वजन घटाने के लिए सबसे अच्छे फूड्स में गिना जाता है, क्योंकि यह हमारे शरीर में कोर्टिसोल और स्टेरॉयड हार्मोन के स्तर को नियंत्रित करता है, जो कहीं न कहीं मोटापे के बढ़ते जोखिम को कम करता है।दही के सेवन से पेट पुरी तरह भरे रहने का अहसास लंबे समय तक बना रहता है।  इसलिये दो भोजन के बीच में दही का सेवन करने से भूख नही लगती।  जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

2.दांत और हड्डियों की मजबूती के लिए दही(dant or haddiyon ki majbuti ke liye dahi)

दही में न सिर्फ कैल्शियम की प्रचुर मात्रा होती है, बल्कि इसमें फास्फोरस की पर्याप्त मात्रा भी पाई जाती है। ये दोनों पोषक तत्व हमारी हड्डियों के साथ-साथ दांतों के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इतना ही नहीं दही अर्थराइटिस को भी रोकने में मदद करता है।

3.महिलाओं में योनि संक्रमण को रोकता है दही(mahilaon me yoni sankraman ko rokta hai dahi)

दही खाने से वास्तव में महिलाओं को योनि के यीस्ट बैलेंस को रिस्टोर करने में मदद मिलती है। क्योंकि दही में लैक्टोबेसिलस बैक्टीरिया  होता है, जो वजाइनल इंफेक्शन को रोकने में काफी प्रभावी होता है।इसलिए अगर आप बार-बार योनि संक्रमण से परेशान रहती हैं,तो आज से ही दही का सेवन शुरू कर दें, राहत मिलेगी।

4. हृदय रोगों से बचाव करता है दही(hridaya rog se bachata hai dahi)

दही कोलेस्ट्रॉल को बनने से रोकता है, और यही कारण है कि आप हाई ब्लड प्रेशर (heigh blood pressure)जैसी स्थिति से दूर रहते हैं।भोजन में इसे नियमित रूप से शामिल करने पर हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल और हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम को कम किया जा सकता है।जिससे आपके हृदय का स्वास्थ्य बेहतर होता है।

5.पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है दही(pachan tantra ko majbut banata hai dahi)

दही का आसानी से पाचन हो जाता है। दही पेट और आंतों के पाचक स्त्राव को उत्तेजित करता है, जिसस पर्याप्त मात्रा में पाचक रसों का स्त्राव होता है और भारी भोजन भी सहजता से पच जाता है। ज्यादा तीखे, तेल वाले, मसालेदार, चटपटे भोजन के साथ दही खाने से वह भोजन तकलीफ नही देता है।l लैक्टोबेसिलस बैक्टीरिया  आंतों के स्वास्थ्य के लिये उत्तम होते हैं। आंतों के कैन्सर होने की संभावना को कम करता है। पेट रोज साफ होता है।कच्चे दही का सेवन कभी ना करे। उससे त्रिदोष असंतुलित होते है।संभवतः रात मे दही का सेवन ना करे। अगर खाना ही पडे तो उसमें शक्कर या काली मिर्च  मिलाकर खाने से पित्त प्रकोप से बचा जा सकता है।दही से भोजन की मात्रा बढ सकती है। उसी तरह दही पौष्टिक होने से वजन बढ सकता है।

6.बालों और त्वचा की सेहत के लिए दही के फायदे (balon or tvacha ki sehat ke liye dahi ke fayde)

दही का उपयोग घरेलू नुस्खे के रूप में बालों और त्वचा को साफ करने के लिए किया जा सकता है।इसके लिए आपको दही, बेसन और नींबू का पेस्ट बना लें।अब इसे अपने चेहरे पर 15 मिनट तक लगा रहने दें।इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।दही ब्लीच का काम करता है, जिससे आपका चेहरा निखर जाता है।दही का इस्तेमाल आप चमकदार बालों के लिए भी कर सकते हैं।इसके लिए आप दही बालों में लगाने के बाद आधे घंटे तक छोड़ दें। इसके बाद पानी से धो लें।

बालों में दही लगाकर तीस मिनिट तक छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। बाल मुलायम और रेशमी हो जाते है। मेहंदी के साथ लगाने से और बेहतर परिणाम दिखते है। दही के साथ काली मिर्च पावडर बालों में सप्ताह में दो बार लगाने से बालों की रूसी कम होती है। बालों की जड़ को दही के साथ बेसन मिलाकर लगाने से बालों का झड़ना कम होता है।

7. इम्यूनिटी बूस्ट करता है दही(immunity booster hai dahi)

 दही एक बेहतरीन प्रोबायोटिक फूड है, जो हमारी आंतों के लिए उतकृष्ट माना जाता है। दही में बीमारियों का कारण बनने वाले कीटाणुओं से लड़ने की शक्ति होती है क्योंकि इसमें कुछ सक्रिय गुण होते हैं, जो कीटाणुओं को मारने के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी दुरुस्त रखने का काम करते हैं।

दही खाने के फायदों को फेहरिस्त वैसे तो बहुत लंबी है किंतु हमने आपको वे फायदे बताए है जो आपके दैनिक जीवन के लिए लाभदायक है।दही एक प्राकृतिक भोजन है जो ओषधि का कार्य करता है।आयुर्वेद में दही के गुणों का बहुत अधिक वर्णन मिलता है। अतः आप लोग दही को अपने नियत भोजन में शामिल कर इससे होने वाले फायदों के द्वारा अपने स्वास्थ्य की रक्षा कर सकते है।




















टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फैटी लीवर: समझें और बचाव करें

फैटी लीवर: समझें और बचाव करें फैटी लीवर (fatty liver) एक ऐसी स्थिति है जिसमें लीवर में अतिरिक्त वसा जमा हो जाती है। स्वस्थ लिवर में वसा की मात्रा बहुत कम होती है, लेकिन जब यह लिवर के कुल वजन के 5% से अधिक हो जाती है, तो इसे 'फैटी लिवर' कहा जाता है। यह कई कारणों से हो सकता है, जैसे कि मोटापा , मधुमेह , उच्च कोलेस्ट्रॉल और अत्यधिक शराब पीना। फैटी लीवर के प्रकार मुख्य रूप से दो प्रकार के फैटी लीवर होते हैं:  अल्कोहोलिक फैटी लीवर:(AFLD)   यह अधिक मात्रा में शराब पीने के कारण होता है।​जैसा कि नाम से पता चलता है, यह अत्यधिक शराब के सेवन के कारण होता है। शराब को तोड़ने की प्रक्रिया में लिवर में हानिकारक पदार्थ बनते हैं जो लिवर कोशिकाओं को नुकसान पहुँचाते हैं और वसा के जमाव को बढ़ाते हैं। ​ शुरुआती चरण: शराब छोड़ देने पर यह स्थिति अक्सर ठीक हो जाती है। ​ गंभीर चरण: यदि शराब पीना जारी रखा जाए, तो यह अल्कोहलिक हेपेटाइटिस और अंततः लिवर सिरोसिस में बदल सकता है।  नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लीवर (NAFLD):  यह उन लोगों में होता है जो अधिक शराब नहीं पीते हैं। NAFLD आमतौर पर मो...

त्रिफला चूर्ण का फायदा/triphala churn ka fayada

  त्रिफला क्या होता है?( trifala kya hota hai )  त्रिफला चूर्ण का फायदा जानने से पहले यह जानना आवश्यक है,की त्रिफला क्या होता है? त्रिफला(triphala) का संधि विच्छेद होता है त्रि+फल अर्थात त्रिफला तीन फलों के चूर्ण का मिश्रण होता है। त्रिफला चूर्ण एक आयुर्वेदिक औषधि है,जो मनुष्य को अनेक प्रकार के रोगों से बचाती है और स्वस्थ बनाए रखती है।  त्रिफला का चूर्ण मूल रूप से तीन फलों हरड(हरितकी) ,बहेड़ा(विभितकी) और आंवला(आंमलकी) के फलों के पाउडर का एक आयुर्वेदिक मिश्रण है। आयुर्वेद के अनुसार यह चूर्ण शरीर में वात पित्त और कफ को संतुलित करता है।   त्रिफला चूर्ण बनाने की तरीका त्रिफला आयुर्वेद की एक जानी-मानी स्वास्थ्यप्रद औषधि है। इसके फायदे के बारे में हर कोई जानता है।त्रिफला को बनाने के लिए हरड़,बहेड़ा और आंवला के फलों को छाया में सुखाया जाता है।उसके पश्चात तीनों फलों का अलग-अलग पाउडर बना लिया जाता है।फिर इन फलों के चूर्ण को 1:2:3 अर्थात एक भाग हरड़,दो भाग बहेड़ा और तीन भाग आंवला के चूर्ण को मिलकर एक मिश्रण तैयार कर लिया जाता है।इस मिश्रण को ही त्रिफला चूर्ण कहा जाता है।...

खाली पेट ​खजूर खाने के फायदे (empty stomach dates benefits):औषधीय गुण

खजूर का संक्षिप्त परिचय: Empty stomach dates benefits खजूर (Date Palm) एक अत्यंत पौष्टिक और ऊर्जा से भरपूर फल है, जिसे "रेगिस्तान का मेवा" (Dryfruit of desert) भी कहा जाता है। यह मुख्य रूप से खाड़ी देशों और शुष्क जलवायु वाले क्षेत्रों में पाया जाता है।​यहाँ खजूर का संक्षिप्त परिचय दिया गया है: खजूर(dates) का वनस्पतिक या​ वैज्ञानिक नाम,फीनिक्स डैक्टिलिफेरा (Phoenix dactylifera) है। ​ खजूर का पेड़ काफी ऊँचा (करीब 15 से 25 मीटर) होता है और इसकी पत्तियाँ लंबी व कटीली होती हैं। यह दुनिया के सबसे पुराने खेती किए जाने वाले फलों में से एक है, जिसका इतिहास लगभग 5,000 साल पुराना है। ​खजूर अपनी मिठास और बनावट के आधार पर कई प्रकार का होता है। इसकी मुख्य किस्में इस प्रकार है: ​ अजवा : यह सबसे उत्तम किस्म का खजूर माना जाता है, जो गहरे रंग का और नरम होता है। ​ मेद्जूल (Medjool) : इसे 'खजूरों का राजा' कहते हैं क्योंकि यह खजूर आकार में बड़ा और बहुत मीठा होता है। ​ किमिया : यह अपनी कोमलता और गहरे काले रंग के लिए प्रसिद्ध है। ​खजूर के पोषक तत्व(nutrition in dates) ​खजूर पोषक तत...